शाहजहांपुर। तिलहर टाउन के विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता अनिल कुमार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने बताया कि सोमवार की दिन में सवा तीन बजे मोहल्ला बारह पत्थर में विद्युत बिल राहत योजना के तहत उपभोक्ताओं के संयोजन की जांच करने गए थे। वहां एक उपभोक्ता पर 1,96,843 रुपया बकाया था। उन्हें विद्युत बिल राहत योजना की जानकारी दी। आरोप है कि उपभोक्ता के बेटे ने सभी के साथ गाली-गलौज की।
धारदार लोहे के हथियार लेकर हमलावर हो गया। सरकारी अभिलेखों को छीनने की कोशिश की। इस दौरान बचाने आए सहयोगी गिरजा शंकर को पकड़कर पीट दिया। कर्मचारी को जाने पर जान से मारने की धमकी दी और ईंट पत्थर फेंकने लगे। पीछे हटकर जान बचाई। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद