फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जमौर में तीन घंटे तक बंद रही बिजली आपूर्ति

Thu, 15 May 2025 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मरम्मत कार्य के चलते बुधवार को कई स्थानों पर बिजली की आपूर्ति बाधित रही। इससे उमस भरी गर्मी में लोग काफी ज्यादा परेशान रहे। बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जमौर उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि के लिए दस एमवीए का पॉवर ट्रांसफॉर्मर रखा गया। सुबह दस से दोपहर एक बजे तक आपूर्ति बाधित रही। इस वजह से खानपुर, सिकरोही, इकनौरा, सिमरिया, चांदापुर, ददरौल, केल्हा, पंथी, सैजना, औद्याेगिक क्षेत्र जमौर की आपूर्ति बाधित रही। बहादुरंज उपकेंद्र पर कृष्णा नगर में 630 केवीए के ट्रांसफॉर्मर की आपूर्ति बाधित होने से सुबह साढ़े आठ से साढ़े बजे, गंगाराम वाले ट्रांसफॉर्मर पर कार्य के चलते पूर्वाह्न 11 से एक बजे तक आपूर्ति बंद रही। संवाद

आज यहां होगा मरम्मत कार्य
-बृहस्पतिवार को बहादुरगंज उपकेंद्र पर ट्रांसफॉर्मरों पर टेल लैस यूनिट लगाने का कार्य प्रस्तावित है। इसके चलते कृष्णानगर में रखा 630 केवी पर सुबह साढ़े आठ से साढ़े दस बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। एसडीओ मनीष सिंह ने बताया कि तीन खंभा वाली गली में दो चरणों में कार्य होगा। जमौर उपकेंद्र पर 11 केवी इंडस्टि्रयल व अस्पताल फीडर पर जर्जर कंडक्टर बदलने का कार्य होने से सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें