फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 200 घरों में चार घंटे बंद रही बिजली आपूर्ति

Mon, 22 Apr 2024 03:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने के साथ फाल्ट भी बढ़ गए हैं। पिछले 24 घंटे में सात ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली का संकट खड़ा हो गया। शहरी क्षेत्र में बंच लाइन व पोल लगाने के चलते 200 घरों की आपूर्ति करीब चार घंटे तक बंद रही।
विज्ञापन

हथौड़ा उपकेंद्र की ग्रीन वैली की ओर जाने वाली लाइन पर बंच लाइन व पोल लगाने का काम किया। इस कार्य को कराने के लिए 100 केवी का एक ट्रांसफार्मर को बंद कर दिया। इसके चलते दौ सौ घरों की आपूर्ति दोपहर 12 से चार बजे तक बाधित रही। गर्मी के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं दूसरी ओर जैतीपुर की हरिजन बस्ती व गोहापुर गांव में 25-25 केवी के ट्रांसफार्मर खराब होने से आपूर्ति बंद हो गई। मिर्जापुर के सिकंदरपुर कायस्थान में 10 केवी, बंडा के रनमस्तपुर, सेहरामऊ में एक-एक व कलान में दो ट्रांसफार्मर खराब होने से आपूर्ति बाधित रही। वर्कशाॅप से दूसरे ट्रांसफार्मर भेजकर आपूर्ति को बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें