फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 72 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति नहीं बहाल, लोग परेशान

Wed, 01 May 2024 03:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
बहादुरगंज बिजलीघर में तार ठीक करता कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर/बरतारा। आंधी और बारिश के बाद ध्वस्त बिजली नेटवर्क पटरी पर नहीं आ सका है। अटसलिया उपकेंद्र पर 72 घंटे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। लोगाें को मोबाइल फोन तक चार्ज करने के लिए दूसरे क्षेत्रों में जाना पड़ रहा है। कई अन्य इलाकों में बिजली आपूर्ति तीसरे दिन मिलने से राहत मिली है।
विज्ञापन

शनिवार की रात्रि आंधी और बारिश के चलते पूरे जिले की आपूर्ति ठप हो गई थी। गांव चक भिटारा, रझौआ कला, रझौआ खुर्द, जहानपुर, सिमरई, गुर्री आदि गांव में 72 घंटे के बाद भी बिजली नहीं आ सकी है। सप्लाई बाधित होने से लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। लघु उद्योग चौपट हो गए हैं। गर्मी के चलते मच्छरों के प्रकोप गांवों के लोग परेशान हैं।

तीसरे दिन आई जमौर के गांवों की आपूर्ति
-जमौर उपकेंद्र के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति तीसरे दिन बहाल हो गई है। जेई आदर्श कुमार ने बताया कि जयपुरिया स्कूल व नौगवां गांव के पास चार पोल टूटे मिले हैं। पोल को सही कराने के बाद बिजली की आपूर्ति दे दी गई है।
विज्ञापन


साढ़े नौ हजार घरों को डेढ़ घंटे नहीं मिली बिजली
-तेज हवा के चलते बहादुरगंज उपकेंद्र के पास 33 केवी लाइन का पोल तिरछा हो गया था। उसे सही करने के लिए सोमवार को शट डाउन लिया गया। इस बीच कर्मचारियों ने ढाई से चार बजे तक काम किया। इसके चलते साढ़े नौ हजार घरों की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें