फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बाढ़ग्रस्त इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बाढ़ का खतरा बढ़ने के साथ ही बिजली संकट बढ़ने लगा है। शनिवार को आवास विकास उपकेंद्र में पानी भरने से आपूर्ति को ठप कर दिया गया। इसी तरह ककरा उपकेंद्र का सुभाषनगर इलाके की आपूर्ति भी बंद है। ऐसे में लोगों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गर्रा नदी उफनाने से आवास विकास कॉलोनी तक पानी पहुंच गया। इसके साथ ही आवास विकास उपकेंद्र की आपूर्ति को सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दिया। आवास विकास, साउथ सिटी समेत कई इलाकों की बिजली सुबह सात बजे से बंद कर दी गई।
इससे लोगों के सामने संकट बढ़ गया है। वहीं दूसरी ओर सिटी पार्क उपकेंद्र का लोदीपुर फीडर का दुर्गा मंदिर का ट्रांसफाॅर्मर, हथौड़ा उपकेंद्र का ख्वाजा फिरोज व हनुमत धाम इलाके में बाढ़ आने के चलते आपूर्ति को बंद कर दिया है। ककरा उपकेंद्र का सुभाषनगर उपकेंद्र की बिजली भी बंद की गई है। इसके अतिरिक्त मिर्जापुर, कलान, निगोही आदि में बाढ़ग्रस्त इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद की गई है।
विज्ञापन


गर्रा की बाढ़ से घिरे गांवों में हादसे रोकने के लिए भी बिजली काटी


तिलहर। गर्रा नदी की बाढ़ से घिरे तटवर्ती गांवों में करंट से हादसे रोकने के लिए विद्युत निगम ने वहां बिजली आपूर्ति बंद करा दी है। निगम के उपखंड अभियंता कैलाश सिंह यादव ने बताया कि बाढ़ प्रभावित डभौरा, पिपरौली, अजमाबाद, बिहारीपुर, चितीबोजी, जिकीपुर रटा, निजामपुर गौटिया, गोबरसंडा, खिरिया, पिंगरी-पिगरा, उलैहतापुर, मिलकीपुर, खुदागंज क्षेत्र में रामेश्वरगंज गौंटिया आदि लगभग एक दर्जन गांवोंं में ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिजली आपूर्ति बंद करा दी गई है। एसडीओ के अनुसार बाढ़ उतरने और हालात में थोड़ा सुधार होने के बाद ही इन गांवों को बिजली दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें