फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहिल में जर्जर बिजली लाइन से खतरा

Wed, 02 Aug 2017 07:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नाहिल में जर्जर बिजली लाइन से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। हालत यह है कि गांव में कई स्थानों पर बिजली लाइन के तारों को घरों की रेलिंग से बांध रखा है। कई जगह तार इस कदर ढीले हैं कि उन्हें आपस में टकराने से बचाने के लिए बांस की खपच्चियां बांध दी गई हैं। नाहिल में लगभग एक हजार मीटर बिजली लाइन बेहद जर्जर हालत में है। रोजाना ही कहीं न कहीं तार टूट कर गिरते रहते हैं, जिससे बिजली सप्लाई ठप हो जाती है। तार टूटने से गांव के लोग कई बार हादसे का शिकार होतेे-होते बचे हैं। शिकायत के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे उपभोक्ता और गांव के लोग परेशान हैं। उपभोक्ता राजीव शुक्ला, अतीश पांडे, राकेश शुक्ला, अमित शुक्ला, देवकीनंदन, अरुण कुमार, हरिओम शुक्ला, अनूप कुमार, विनय आदि ने कहा कि अगर जल्द तार नहीं बदले गए तो आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें