फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आवास विकास और निगोही की बिजली गुल, गर्मी में उबले लोग

Wed, 24 Jul 2024 04:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के आवास विकास कॉलोनी और निगोही रोड उपकेंद्र पर मंगलवार को मरम्मत कार्य के चलते शट डाउन लिया गया। शहर में पूर्वांह्न 11 से शाम पांच बजे तक करीब 2500 घरों की आपूर्ति बाधित रही। वहीं निगोही में आठ हजार लोग बिजली के लिए तरसते रहे। इसके चलते उपभोक्ताओं को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बाढ़ का पानी आवास विकास उपकेंद्र में घुसने की वजह से दो दिन आपूर्ति ठप रही थी। बिजली शुरू हाेने के बाद पैनल में तकनीकी खराबी आने लगी थी। उसकी टेस्टिंग कराने के लिए मंगलवार को शटडाउन लिया गया। पूर्वांह्न 11 बजे से शाम पांच बजे तक कांशीराम कॉलोनी व मोहल्ला अजीजगंज के 2500 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके बाद आवास विकास कॉलोनी व साउथ सिटी के एक हजार उपभोक्ता तीन से पांच बजे तक प्रभावित हुए। भीषण गर्मी में बिजली नहीं आने से उपभोक्ता परेशान हो गए। आदर्श कुमार ने बताया कि काम को तय समय पर पूर्ण कर लिया गया।
वहीं निगोही उपकेंद्र पर सुबह दस बजे पीसीवी पैनल बदलने के लिए शटडाउन लिया गया। इस अवधि में शाहजहांपुर फीडर, जिंदपुरा, तालगांव, निगोही टाउन, विश्व बैंक फीडर, जिंदपुरा ग्रामीण, ढकिया तिवारी, गोगेपुरा, ताल गांव ग्रामीण के आठ हजार उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल सकी। शाम सात बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

-
आज बंद रहेगी जलालाबाद ग्रामीण की बिजली
-विद्युत उपकेंद्र जलालाबाद ग्रामीण पर 11 केवी खंडहर फीडर पर बुधवार को कार्य कराया जाएगा। इसके चलते सभी फीडर की आपूर्ति सुबह नौ से दोपहर ढाई बजे तक बंद रहेगी। एसडीओ पीसी सागर ने बताया कि कार्य हाेने से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें