फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बिजली चेकिंग टीम को घेरा, टीजी-टू की बाइक छीनी

Tue, 24 Dec 2024 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत बिजली चोरों को पकड़ने के लिए रविवार की सुबह चार बजे अब्दुल्लागंज उपकेंद्र की टीम चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मेहमान शाह पहुंच गई। इस दौरान मोहल्ले के शकील, शफायत शाह समेत 10 से 12 लोगों ने टीम को घेर लिया।
विज्ञापन

जेई राजेश सैनी के नेतृत्व में पहुंचे कर्मचारियों से लोग गाली-गलौज करते हुए जान मारने की धमकी देने लगे। विरोध करने पर टेक्निशियन ग्रेड-टू राकेश विश्वकर्मा की बाइक छीन ली। विवाद बढ़ने पर जेई ने डायल 112 पर सूचना दी। कुछ देर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक वापस कराई।
जेई ने आरोपियों के खिलाफ बिजली थाने में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। साथ ही चौक कोतवाली में तहरीर देकर सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज, धमकी देने व सरकारी कर्मचारी की बाइक छीनने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना को शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें