फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 12 घंटे के लिए बुक करा सकते हैं इलेक्ट्रिक बस

विज्ञापन
न्यू सिटी ककरा स्थित चार्जिंग स्टेशन पर खड़ीं इलेक्ट्रिक बसें
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वातानुकुलित और आरामदायक सफर मुहैया कराने के लिए चलाई जा रहीं इलेक्ट्रिक बसों को बरात या पिकनिक के लिए भी बुक कराया जा सकता है। बुकिंग एक महीने पहले करानी होगी। बस 12 घंटे के लिए बुक होगी, लेकिन उससे अधिक समय लगने पर अतिरिक्त चार्ज देना होगा।
विज्ञापन

महानगर में संचालन के लिए 25 इलेक्ट्रिक बसें मिली हैं, लेकिन इन्हें शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक चलाया जा रहा है। बसों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन भी उपलब्ध है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन प्रभारी संदीप लाहा बताते हैं कि अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इन इलेक्ट्रिक बसों को 160 किलोमीटर आने-जाने के लिए बुक कराया जा सकेगा। 12 घंटे के लिए बस बुक करने पर 7700 रुपये देने होंगे। इससे ज्यादा समय लगने पर प्रत्येक चार घंटे के लिए 2000 रुपये अलग से देय होगा।
-
सामान्य संचालन पर नहीं पड़ेगा असर
इलेक्ट्रिक बसों को बुक करने से सामान्य संचालन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ऐसा इलेक्ट्रिक बसों के संचालकों का दावा है। इसके लिए जिस रूट पर अधिक बसें चलाई जा रहीं हैं, उनमें से कोई भेजी जाएगी। उस रूट पर कोई समस्या न हो इसलिए बाकी बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। उदाहरण के रूप में पुवायां, बंडा और खुटार रूट पर 10 बसें चलाई जा रही हैं, बुकिंग वाले दिन इनमें से एक, दो बसें भेज दी जाएंगी। फिर जितनी बसें बचेंगी, उनके फेरे बढ़ाकर चलाया जाएगा।
विज्ञापन


बुकिंग कराने के लिए न्यू सिटी ककरा स्थित कार्यालय में करें संपर्क
- इलेक्ट्रिक बसों की बुकिंग कराने के लिए न्यू सिटी ककरा में स्थित चार्जिंग स्टेशन पर कार्यालय में जाकर संपर्क करना होगा। जहां पर प्रार्थना पत्र देने के साथ ही नाम, पता व मोबाइल नंबर दर्ज कराने के साथ ही फोटो, आधार कार्ड, शादी का कार्ड और सिक्योरिटी फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें