फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 72 घंटे बाद भी ब्रॉडबैंड सेवा बहाल नहीं, सैकड़ों उपभोक्ता परेशान

Fri, 24 Feb 2023 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
उस्मान बाग पुलिस चौकी के पास खोदी गई सड़क से कटी दूरसंचार की लाइन को को ठीक करते कर्मचारी। संवा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लाल इमली चौराहा-मल्हार मोड़ के बीच मुख्य मार्ग पर उस्मान बाग के पास सीवर लाइन बिछाने के लिए की जा रही गहरी खोदाई के दौरान जेसीबी की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हुई ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) लाइन ठीक हो चुकी है। इसके बावजूद तकनीकी खामियों के कारण सैकड़ों उपभोक्ता बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी ब्रॉडबैंड सेवा को तरसते रहे।
विज्ञापन

जिले में ब्रॉडबैंड के लगभग 2200 उपभोक्ता हैं। इनमें से शहरी क्षेत्र के करीब 800 ब्रॉडबैंड कनेक्शन धारक मंगलवार को ओएफसी कटने के बाद से परेशान हैं क्योंकि उन्हें ओएफसी चालू होने के बाद भी उससे कनेक्टिविटी नहीं मिल रही है। शहर में ओएफसी लाइन टेलीफोन एक्सचेंज से तारीन टिकली, मल्हार मोड़, लाल इमली चौराहा, टाउनहाल होकर कचहरी तक डाली गई है।
इस लाइन के रूट मेें पड़ने वाले अधिकांश सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय समेत बैंक शाखाओं के कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, बीएसएनएल के जिला प्रबंधक रमेश चंद्र सिंह का कहना है कि ओएफसी में आई खराबी बुधवार शाम तक ठीक करके भूमिगत लाइन को टेस्टिंग कर चालू किया जा चुका है, लेकिन माना जा रहा है कि ओएफसी से जुड़े ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं के कनेक्शन वाले सर्विस केबल भी जेसीबी के खिंचाव से टूट गए अथवा अंदर से शार्ट हो गए हैं। टीडीएम के अनुसार उपभोक्ताओं से मिल रहीं शिकायतों के आधार पर उनके ब्रॉडबैंड कनेक्शन की लाइनें ठीक कराई जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें