फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना केंद्र में रिवाल्वर लेकर पहुंचा सिपाही, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जलालाबाद में प्रधान पद पर अपनी पत्नी के चुनाव हारने पर दबंगई दिखाने के प्रयास में एक सिपाही को सरकारी रिवाल्वर सहित पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

थाना अल्हागंज के गांव भरथौली निवासी कृष्ण मुरारी लखनऊ पुलिस लाइन में सिपाही हैं। इस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सिपाही कृष्ण मुरारी की पत्नी ज्योति ने ग्राम पंचायत भरथौली से प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ा। सोमवार को घोषित हुए नतीजे में वह चुनाव हार गई। बताते हैं कि यह जानकारी मिलने पर उनका पति सिपाही कृष्ण मुरारी गांव पहुंचा और मामले की जानकारी करने के बाद सोमवार दोपहर मतगणना स्थल पर जाने के लिए निकल पड़ा।
मतगणना स्थल से पहले लगाए गए बैरियर को पार कर जब वह मतगणना गेट के समीप पहुंचा तो यहां ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर राजेश यादव ने उसे रोक लिया और अंदर जाने का कारण पूछा। बकौल राजेश यादव उस व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी ने चुनाव लड़ा था और उसे बेईमानी से हरवा दिया गया जो सरासर गलत है। वह इस मामले में निर्वाचन अधिकारी से बात करेगा। राजेश यादव ने बताया कि शक होने पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसकी कमर में रिवाल्वर लगा मिल़ा।
विज्ञापन

रिवाल्वर मिलने पर जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तब उसने बताया कि वह सिपाही है और मौजूदा समय में लखनऊ पुलिस लाइन में तैनात है। उसकी पत्नी को गलत तरह से हरवाने का दंड वह निर्वाचन अधिकारी को देने के लिए अंदर जा रहा है। उसके बात करने के तरीके से नाराज पुलिस उसे मतगणना स्थल पर जबरन घुसने के प्रयास में हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। इंस्पेक्टर राजेश यादव ने बताया कि आरोपी कृष्ण मुरारी के खिलाफ जलालाबाद थाने में आईपीसी की धारा 188 तथा आयुध अधिनियम की धारा 30 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें