फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्दलीय बिगाड़ेंगे पार्टियों का गणित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले की 47 जिला पंचायत सीटों पर सोमवार रात तक पूरा परिणाम सामने नहीं आ सका। इसके बावजूद निर्दलीय प्रत्याशियों का चुनाव में दबदबा रहा। तकरीबन 20 निर्दलीय प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त बनाए नजर आए। भाजपा समर्थित लगभग 11, सपा समर्थित सात, बसपा समर्थित आठ और कांग्रेस समर्थित एक प्रत्याशी दौड़ में आगे दिखे। इनकी जीत भी निश्चित नजर आ रही है, लेकिन देर रात तक अंतिम परिणाम सामने नहीं आए थे। कुछ सीटों के परिणाम जरूर स्पष्ट हो गए थे।
विज्ञापन

भावलखेड़ा प्रथम से भाजपा समर्थित और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह की पत्नी ममता यादव ने 4500 वोट से जीत हासिल की। दूसरे नंबर पर मंजू सिंह रही। वहीं भावलखेड़ा द्वितीय से निर्दलीय हरिशंकर वर्मा दूसरे प्रत्याशी मनोज कुमार से लगभग 2000 वोट से आगे चल रहे हैं। भावलखेड़ा तृतीय से भाजपा समर्थित मनोरमा सिंह से सपा समर्थित शिवकुमार वर्मा लगभग 400 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं भावलखेड़ा चतुर्थ में भाजपा समर्थित रंजना सिंह बढ़त बनाए हुए हैं।
कांट। कांट द्वितीय से सपा समर्थित प्रत्याशी कुसुम नीरज मिश्रा ने जीत हासिल की है। पत्नी की जीत पर सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा ने हाईकमान का आभार जताया।
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा। कटरा-खुदागंज के प्रथम वार्ड से भाजपा समर्थित सुमन देवी ने सपा समर्थित गौरव सिंह को हराया। वार्ड दो से कांग्रेस समर्थित जगदीश गंगवार ने भाजपा समर्थित रजनी भानु सिंह को हराया है। वार्ड तृतीय से निर्दलीय कुंवरसेन गंगवार ने भाजपा समर्थित अरविंद कश्यप पर जीत हासिल की है।
जैतीपुर। जैतीपुर की 2 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। वहीं एक सीट सपा के खाते में गई। भाजपा से निष्कासित किए गए नवादा के ठाकुर मुन्ना सिंह के एक बेटे व दो भतीजे निर्दलीय विजयी हुए। भाजपा का खाता नहीं खुला। अभिषेक प्रताप सिंह राहुल जैतीपुर के द्वितीय वार्ड से भाजपा के निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य थे। ठाकुर मुन्ना सिंह ने भाजपा से अपने बेटे आदित्य प्रताप को तृतीय वार्ड से, भतीजे अभिषेक को द्वितीय वार्ड से व भतीजे अरुण को जलालाबाद के वार्ड से टिकट की मांग की थी। भाजपा ने इनकी मांग को अस्वीकार कर दिया, लेकिन जनता की मांग पर तीनों प्रत्याशी कमर कसकर निर्दलीय ही मैदान में उतर गए। इस पर मुन्ना सिंह को 6 वर्ष के लिए भाजपा से निष्कासित कर दिया गया। जैतीपुर के प्रथम वार्ड से सपा समर्थित प्रत्याशी संतोष यादव जीते हैं।
तिलहर। तिलहर से जिला पंचायत की 3 सीटों में 2 सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों और एक सीट पर बसपा समर्थित प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। तीनों सीटों पर दूसरे नंबर पर सपा समर्थित प्रत्याशी रहे हैं। तिलहर प्रथम वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी आरती वर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा समर्थित प्रत्याशी वीरावती को पराजित किया। वहीं द्वितीय वार्ड से बसपा समर्थित प्रत्याशी राजेश्वरी देवी गंगवार ने सपा समर्थित कुंता राठौर और वार्ड तृतीय से भाजपा समर्थित प्रत्याशी गुड्डी देवी ने सपा समर्थित प्रत्याशी संतोष यादव को पराजित कर जीत हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें