फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव को नामांकन आज से, छावनी में बदली कलक्ट्रेट

Fri, 20 Jan 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा सामान्य निर्वाचन के लिए जिले की सभी छह विधानसभा सीटों के लिए शुक्रवार से शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया की सारी तैयारियां बृहस्पतिवार को प्रशासन ने पूरी कर लीं। इसके लिए कलक्ट्रेट के छह विभिन्न न्यायालय कक्षों में आरओ कक्ष बनाकर पूरे परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। साथ ही कलक्ट्रेट गेट के सामने कचहरी रोड पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरियर और स्लाइडिंग बैरियर लगा दिए गए। इस बीच, पोलिंग पार्टियों के लिए स्टेशनरी बैग तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है। नामांकन के लिए की गई व्यवस्थाओं के तहत 131 कटरा विधानसभा क्षेत्र के नाम निर्देशन पत्र न्यायालय अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के कक्ष संख्या 15 में जमा किए जाएंगे। इसी तरह 132 जलालाबाद क्षेत्र के नामांकन न्यायालय डीएम के कक्ष संख्या 12 में, 133 तिलहर विधानसभा क्षेत्र के न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के कक्ष संख्या 18 में, 134 पुवायां विधानसभा क्षेत्र के कार्यालय विशेष भूमि अध्यप्ति अधिकारी के कक्ष संख्या 17 में, 135 शाहजहांपुर नगर विधानसभा क्षेत्र के न्यायालय नगर मजिस्ट्रेट के कक्ष संख्या 16 में और 136 ददरौल विधानसभा क्षेत्र के नामांकन न्यायालय एसडीएम सदर के कक्ष संख्या 14 मेें जमा किए जा सकेंगे। 
विज्ञापन

इसके साथ ही कलक्ट्रेट में प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ रोकने के लिए मेन गेट से आरओ कक्ष तक बैरीकेडिंग से तीन सुरक्षा चक्र बनाए गए हैं। बृहस्पतिवार को कचहरी रोड पर कलक्ट्रेट के इर्दगिर्द बैरियर लगा दिए गए हैं। हालांकि, मतदान 15 फरवरी को होना है, लेकिन उससे जुड़ी व्यवस्थाओं को भी तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी कड़ी में मतदान कराने वाली पोलिंग पार्टियों के लिए स्टेशनरी बैग तैयार करने को कलक्ट्रेट के बरामदे में विभिन्न विभागों के कर्मचारी जुटे रहे। 
विधानसभा वार आरओ, एआरओ नामित
डीएम राम गणेश ने प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्र जमा कराने के लिए विधानसभा क्षेत्र वार रिटर्निंग ऑफीसर और उनकी सहायता के लिए दो-दो एआरओ अधिसूचित कर दिए हैं। विधानसभा क्षेत्र कटरा के लिए एसडीएम कलान, जलालाबाद के लिए एसडीएम जलालाबाद, तिलहर के एसडीएम तिलहर, पुवायां के लिए एसडीएम पुवायां, शाहजहांपुर नगर के लिए नगर मजिस्ट्रेट और ददरौल विधानसभा क्षेत्र के लिए एसडीएम सदर को आरओ का दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें