फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बुजुर्ग महिलाएं बिना खर्च बस से तीर्थांटन पर और परिजनों से मिलने जा सकेंगी : खन्ना

विज्ञापन
गांधी भवन में महिलाओं को सम्मानित करते वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के तहत 60 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं को परिवहन निगम की साधारण बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश की एक करोड़ से अधिक महिलाएं लाभान्वित होंगी और बुजुर्ग माताएं बिना यात्रा खर्च की चिंता के तीर्थाटन और परिजनों से मिलने जा सकेंगी।
विज्ञापन

बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री ने योजना का शुभारंभ किया। शाहजहांपुर के गांधी भवन सभागार में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। मुख्य अतिथि सुरेश खन्ना ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर 27 अगस्त सुबह छह बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक माताओं, बहनों और बेटियों को एक सहयात्री सहित परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार योजनाएं संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायता समूह, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं और बेटियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सांसद अरुण कुमार सागर, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव एमएलसी डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता, विधायक अरविंद कुमार सिंह, महापौर अर्चना वर्मा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें