फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बुजुर्ग महिला घर से लापता, पुत्र ने मांगी पुलिस से मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। गांव रसवा कलां निवासी मोहम्मद असलम उर्फ भोलू ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर मां बिलकीस बानो (60) का पता लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 16 अगस्त को बंडा मार्ग के पास घर पर उनकी पत्नी, मां और बच्चे थे, वह काम से बाहर गए थे। पत्नी दवा लेने चली गईं, इस बीच मां घर से कहीं चली गईं। पत्नी दवा लेकर वापस आईं तो मां घर पर नहीं मिली। काफी तलाश करने पर भी मां का पता नहीं चल सका। मोहम्मद असलम ने पुलिस से मां का पता लगवाने में मदद की गुहार की है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि महिला का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें