तिलहर। बंधीचक गांव में सोमवार को सुबह करीब आठ बजे घर में काम करते वक्त मकरंद की बुजुर्ग पत्नी गजेंद्रा को सांप ने डस लिया। सर्पदंश से कुछ देर बाद ही गजेंद्रा पर बेहोशी छाने लगी।
इस पर परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। सीएचसी में डाॅक्टर ने गजेंद्रा की हालत गंभीर देख उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां भी इलाज के बावजूद महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। संवाद