तिलहर। बरहा मोहब्बतपुर गांव में रविवार को सुबह घर के दरवाजे पर खड़ीं रामेश्वर वर्मा की 60 वर्षीय पत्नी चंपाकली को सांप ने डस लिया। घर वाले उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां उन्हें प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां से परिजन बेहतर इलाज की उम्मीद में उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
चंपाकली की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वह अपने पीछे पति सहित पुत्र मेवाराम, बबलू, राजू, विपिन, अर्जुन तथा पुत्री नन्हीं देवी को रोते-बिलखते छोड़ गईं। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि बुजुर्ग महिला की सर्पदंश से मृत्यु की सूचना मिली है, लेकिन अभी शव घर पर नहीं आया है। संवाद