फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बुजुर्ग महिला ने तहसील में किया आत्मदाह का प्रयास, बहू पर लगाया यह आरोप

Thu, 30 Jul 2026 03:59 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

पुवायां तहसील परिसर में बुजुर्ग महिला ने बृहस्पतिवार को डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। लोगों ने उन्हें रोका और पुलिस को सौंपा। महिला ने अपनी बहू पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
बुजुर्ग दंपती से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के पुवायां तहसील परिसर में गांव दियूरिया के शिवदेव की पत्नी चित्रा देवी ने बृहस्पतिवार को आत्मदाह करने की नीयत से अपने ऊपर डीजल डाल लिया। आसपास के लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

 
चित्रा देवी पति के साथ बृहस्पतिवार को तहसील पहुंचीं और एसडीएम सदानंद सरोज को प्रार्थनापत्र दिया। चित्रा देवी का आरोप था कि उनके पुत्र केशवराम की एक वर्ष पहले मौत हो चुकी है। पति के नाम दर्ज साढ़े तीन एकड़ जमीन पर पुत्रवधू विनीता देवी ने जबरन कब्जा कर धान लगा दिए हैं। 

थाने में नहीं हुई सुनवाई 
पुत्रवधू ने भरण पोषण का मुकदमा भी कर रखा है। 15 दिन पहले उन्होंने जमीन से पुत्रवधू का कब्जा हटवाने की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। एसडीएम ने दंपती को थाने भेज दिया। थाने में भी दंपती की सुनवाई नहीं हुई तो दोनों फिर तहसील परिसर पहुंचे। चित्रा देवी ने अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगाने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


आसपास मौजूद लोगों ने उनको पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। चित्रा देवी को पुलिस थाने ले आई। एसडीएम भी थाने पहुंचे। इसके बाद नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम गठित कर गांव भेजी गई है। एसडीएम सदानंद सरोज ने बताया कि चित्रा देवी की समस्या के निस्तारण के लिए टीम भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें