जलालाबाद। क्षेत्र के नगरिया गांव निवासी मुनेंद्र यादव (58) की शुक्रवार सुबह राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। शीशपाल ने बताया कि पिता मुनेंद्र खेतीबाड़ी करते थे। रक्षाबंधन पर पैदल कहीं जा रहे थे। शाहजहांपुर रोड पर कट को पार करते ही बाइक से पिता को टक्कर लग गई थी। हादसे में पिता को गंभीर चोटें आईं थी। तब से पिता का उपचार चल रहा था। शुक्रवार सुबह पिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। शव को देख उनकी पत्नी व बच्चों का रोते-रोते हाल बेहाल हो गया। सीओ जलालाबाद दीपक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-
हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग और बाइक चालक घायल
जैतीपुर। शाही गांव निवासी हरिश्चंद्र शुक्रवार दोपहर साइकिल से शुक्रवार को दोपहर पिटरहाई गांव की सरकारी दुकान से राशन लेने जा रहे थे। गांव की पानी की टंकी के पास सामने से आ रही एक बाइक उनकी साइकिल से टकरा गई। हादसे में हरिश्चंद्र और बाइक चला रहे नीम डांडी गांव के पंकज सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां उनका उपचार हो रहा है। संवाद