फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आमडार के पास बुजुर्ग की नहर में डूबने से मौत

Sun, 02 Aug 2026 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। गांव बद्रीपुर हदीरा निवासी 70 वर्षीय हेतराम सिंधौली क्षेत्र के गांव आमडार के पास शारदा नहर में डूब गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। सिंधौली और पुवायां पुलिस के बीच सीमा क्षेत्र को लेकर खींचतान मची रही।
विज्ञापन

हेतराम के पुत्र ओमकार ने बताया कि उनके पिता पूर्वाह्न 11 बजे खाना खाने के बाद टहलने गए थे। फिर उनका सुराग नहीं लगा। कुछ लोगों नहर कि किनारे आमडार की तरफ जाने की जानकारी दी थी। तलाश करने पर हेतराम का शव आमडार गांव के पास नहर किनारे पतेल की ऊंची झाड़ियों के पास फंसा मिल गया। ओमकार की सूचना पर पुवायां पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में घटनास्थल सिंधौली क्षेत्र का पाए जाने पर सिंधौली पुलिस को सूचान दी गई। कोरोकुइयां चौकी से पहुंचे दरोगा अजीत सिंह ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने से इन्कार करते हुए कहा कि कार्रवाई पुवायां पुलिस को करनी चाहिए। कार्रवाई को लेकर दोनों थानों की पुलिस के बीच खींचतान के चलते पंचनामा नहीं हो सका। रात आठ बजे तक शव मौके पर ही रखा है।
विज्ञापन


बुजुर्ग का शव मिलने की जानकारी मिली है। पुवायां और सिंधौली थानों की पुलिस मौके पर गई है। कार्रवाई के लिए कहा गया है।
प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें