कांट। उड़ेला गिरधरपुर गांव निवासी 65 वर्षीय अन्नू सिंह की शुक्रवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बीमार होने पर अन्नू सिंह दवाई लेने मथुरापुर गांव में झोलाछाप की क्लीनिक पर गए थे। आरोप है कि झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। थोड़ी देर बाद उनकी मौत हो गई। झोलाछाप क्लीनिक बंद कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्या ने बताया कि पंचनामा की कार्रवाई की गई है, लेकिन अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। संवाद