पुवायां। सिंधौली में हाईवे पर छुट्टा पशु बचाने के कोशिश में दो रोडवेज बसों की टक्कर हो जाने के बाद पशु पकड़ने का अभियान तेज किया गया है।
पुवायां में हाईवे पर शुक्रवार को 12 छुट्टा पशु पकड़े गए। बीडीओ आरपी राना ने बताया कि हाईवे पर तीन दिन से पशु पकड़ने का अभियान चल रहा है। तीन दिन में 32 पशु पकड़े गए हैं। पकड़ी गई गायों को सुनारा बुजुर्ग की गोशाला और सांड़ महोलिया वीरान गोशाला भिजवाया जा रहा है। पशु पकड़ने का अभियान जारी रहेगा। संवाद