फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: निजी अस्पताल में बुजुर्ग की मौत, इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

Tue, 28 Oct 2025 01:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के रोजा में एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान बुजुर्ग मरीज की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत किया। 
विज्ञापन
मरीज के परिजनों को समझाते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के रोजा की आदर्श नगर कॉलोनी निवासी अशोक गुप्ता (60 वर्ष) की निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि एमबीबीएस के बजाय बीडीएस डॉक्टर ने इंजेक्शन लगा दिया। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सीओ ने पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया।

विज्ञापन


अशोक गुप्ता की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रोजा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई राममोहन ने इंजेक्शन लगने के बाद मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजन के शोर-शराबा करने पर रोजा पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

मृतक के परिजनों ने लगाया ये आरोप 
इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने लोगों को समझाकर शांत किया। परिजन अस्पताल को सील करने की मांग कर रहे थे। उनका आरोप था कि डॉक्टर एमबीबीएस हैं, जबकि उनका पुत्र बीडीएस डिग्रीधारक है। दंत चिकित्सक होने के बावजूद वह सामान्य मरीजों का उपचार कर खिलवाड़ कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इस बीच सीओ सदर प्रयांक जैन ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत किया। सीओ सदर ने बताया कि परिजन ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया है। मृतक के बेटे अंशू ने तहरीर दी है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें