फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बुजुर्ग ने सल्फास खाकर दी जान, शव रामगंगा नदी किनारे मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। हरदोई जिले के थाना पचदेवरा क्षेत्र के ग्राम लालुवापुर निवासी 52 वर्षीय बलवीर ने शराब के नशे में सल्फास की गोलियां खाकर जान दे दी। शनिवार को उनका शव शाहजहांपुर जिले के अल्हागंज थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के किनारे पड़ा मिला।
विज्ञापन

सोनू ने पुलिस को बताया कि उसके पिता बलवीर ने शुक्रवार अत्यधिक शराब पी और घर से निकल गए। पिता की काफी तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। शनिवार को पिता की दोबारा तलाश शुरू की। इस बीच सूचना मिली कि पिता का शव रघुनाथपुर की सीमा पर नदी किनारे पड़ा है।
अल्हागंज थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। मौके से सल्फास की खाली डिब्बी बरामद हुई। प्रथमदृष्टया मामला जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रतीत हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें