फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल की रखवाली कर रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
शिवपाल का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
अल्हागंज। क्षेत्र के गांव नवदिया चौकी आजमपुर निवासी शिवपाल की मूंगफली के खेत पर रखवाली करते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह उनका शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के बेटे सर्वेश की तहरीर पर पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या का मुकदमा सात लोगों के खिलाफ दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिवपाल (53) खेती-बाड़ी करते थे। खेत में मूंगफली की फसल की जानवरों से रखवाली के लिए शिवपाल रात में खेत पर ही रुकते थे। शनिवार रात आठ बजे खाना खाने के बाद शिवपाल खेत पर आ गए। आधी रात 12 बजे तक खेतों पर ग्रामीणों का आना-जाना रहा। इसके बाद शिवपाल सो गए। रविवार सुबह खेतों पर गए ग्रामीणों को शिवपाल की चप्पल खून से सनी दिखी तो आगे जाकर देखा। इस बीच शिवपाल का शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा था। गांव वालों ने तुरन्त ही उनके परिजन को खबर दी। कुछ देर में परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर थाना प्रभारी भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने जांच शुरू की। शिवपाल के ठोड़ी के पास असलाह रखकर गोली मारे जाने की बात सामने आई है। मृतक के बेटे सर्वेश ने थाने पर तहरीर देकर पुरानी रंजिश के चलते हरदोई जनपद के थाना पचदेवरा के गांव पतौरा निवासी सहफूल, मनोज, सुनील, सोनू, रामकुमार, श्याम कुमार और रामलड़ैते के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। संवाद
एक साल से सुलग रही थी रंजिश की चिंगारी
-रंजिश की यह चिंगारी एक साल पहले से सुलग रही थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में तथ्य सामने आया कि एक साल पहले हरदोई जिले के युवक की हत्या के मामले में शिवपाल के दो पुत्र जेल गए थे। पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही दोनों जेल से छूटकर आए थे।
विज्ञापन

मृतक के बेटे की तहरीर पर थाने पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में कुछ बिंदु सामने आए हैं। पुलिस गहनता से पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

संजीव कुमार वाजपेयी, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें