फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला चमकनी में बुजुर्ग और निगोही में मंहिला कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दो दिन तक राहत महसूस करने के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के माथे पर फिर बल आ गया। सोमवार को दो और लोगों के कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आई। हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने दोनाें को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। संक्रमितों में 70 वर्षीय बुजुर्ग शहर के चमकनी मोहल्ले का है। जबकि महिला निगोही के कुदिरना गांव की रहने वाली है। महिला के परिवार में 12 लोग पहले ही संक्रमित हो चुके हैं। अब गांव में संक्रमितों की संख्या 13 हो चुकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शहर के मोहल्ला चमकनी में एक प्राइवेट स्कूल के समीप रहने वाला 70 वर्षीय एक बुजुर्ग हृदय रोग और डायबिटीज से पीड़ित हैं। उनका बरेली से इलाज चल रहा है। वह 27 जून को बरेली से लौटे थे। बरेली में ही उनका सैंपल लेकर प्राइवेट अस्पताल में जांच को भेजा गया था। सोमवार को बुजुर्ग की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने का पता लगने पर मोहल्ले में खलबली मच गई। देर शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम चमकरी मोहल्ला जा पहुंची। इसके बाद संक्रमित को कोविड 19 अस्पताल ले जाया गया।
उधर, निगोही के गांव कुदिरना गांव की 38 वर्षीय महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई है। इसी परिवार के 12 लोग पहले संक्रमित मिल चुके हैं। उन्हीं के संपर्क में आने से महिला भी संक्रमण का शिकार हो गई। महिला का सैंपल 26 जून को जांच के लिए भेजा गया था। सोमवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद कुदिरना गांव में सख्ती और बढ़ा दी गई। सोमवार देर शाम संक्रमित महिला को एंबुलेंस में कोविड 19 अस्पताल ददरौल ले जाया गया।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की सूची में दो और बढ़ गए हैं। इसमें शहर के एक बुजुर्ग की जांच प्राइवेट लैब में हुई थी, जबकि निगोही की महिला का सैंपल जिला अस्पताल की लैब से ही भेजा गया था। दोनों को कोविड अस्पताल पहुंचा दिया गया है।
डॉ. एसपी गौतम, सीएमओ
कुदिरना गांव के सभी ग्रामीणों को किया जा चुका है होम क्वारंटीन
निगोही। कुदिरना गांव का एक युवक हरियाणा के फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। उसकी पत्नी और बच्चे भी साथ में रहते थे। लॉकडाउन के बाद उसने अपने भाई को कार लेकर हरियाणा बुुलाया। वहां से कार में सभी लोग घर लौटे थे। वहां से लौटने पर युवक और उसके भाई की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद दोनों भाइयों को ददरौल कोविड 19 अस्पताल भेज दिया गया। इनके संपर्क में आने के बाद परिवार के दस लोग संक्रमित हुए थे। इसके पहले परिवार में दो और लोग पॉजिटिव पाए गए थे। सोमवार को उसी परिवार की एक और महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कुदिरना गांव पहले से कंटेन्मेंट जोन घोषित है। पूरे गांव को होम क्वारंटीन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें