ओसीएफ मैदान में चल रही लीग में फुटबाल खेलते खिलाड़ी। संवाद
शाहजहांपुर। जिला फुटबाल एसोसिएशन की ओर से ओसीएफ मैदान पर आयोजित फुटबाल लीग में सोमवार को दो मैच खेले गए। इनमें एकता क्लब तथा शांति फुटबाल क्लब विजेता रहा।
सोमवार को लीग का पहला मैच राॅयल क्लब बनाम एकता क्लब के बीच खेला गया। इसमें पहले हाफ में एकता क्लब ने दो गोल कर बढ़त बना ली। दूसरे हॉफ में एकता क्लब ने 4 गोल मार दिए। रॉयल क्लब की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। इस तरह से एकता क्लब ने 6-0 से मैच जीत लिया। दूसरा मैच शांति फुटबाल क्लब बनाम हथौड़ा स्टेडियम-बी के मध्य खेला गया। शांति फुटबाल क्लब ने पहले हाफ में एक गोल करके बढ़त बनाई और दूसरे हॉफ में दूसरा गोल कर मैच अपने नाम कर लिया। निर्णायक की भूमिका में कौशल किशोर, अभिषेक, शुभम, अनुज, रोहित व अशोक रहे।
एसोसिएशन के सचिव दिलीप शर्मा ने बताया कि मंगलवार को लीग में दो मैच खेले जाएंगें। पहला मैच हथौड़ा एस्टेडियम-ए बनाम एकता क्लब के बीच खेला जाएगा। जबकि दूसरा मैच एकता क्लब व शांति क्लब के मध्य होगा।