फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: करंट लगने से आठ वर्षीय बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सादिकपुर गांव में मंगलवार सुबह करंट लगने से प्रयाग (8) की मौत हो गई। हादसे से दशहरे पर परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन

खेतीबाड़ी करने वाले सुदीप का पुत्र प्रयाग सुबह करीब दस बजे बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। खेलते समय वह किसी तरह बिजली के तार की चपेट में आ गया। परिजन उसे किसी तरह छुड़ाकर सीएचसी जरियनपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

प्रयाग तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से पिता सुदीप सदमे में हैं। अधिशासी अभियंता शुभेंदु शाह ने बताया कि तार निगम का नहीं था। उपभोक्ता ने सर्विस केबल को सहारा देने के लिए तार लगाया था। पेड़ काटने के दौरान तार टूट गया, जिससे उसमें करंट उतर आया और बालक उसकी चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें