फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फंदे पर लटका मिला आठ माह की गर्भवती का शव

Mon, 13 Mar 2023 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। गांव महुआ पिमई में रविवार शाम आठ माह की गर्भवती का शव फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव महुआ पिमई निवासी लल्ला सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी 24 वर्षीय पुत्री अंजलि देवी की शादी 27 अप्रैल, 2018 को गांव के ही मान सिंह उर्फ मानू से की थी। शादी के बाद से पति मान सिंह और सास नन्ही देवी दहेज की मांग को लेकर आए दिन अंजलि से मारपीट करते थे।
कुछ दिन पहले मान सिंह और उसके पिता सावंत सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। बाद में इन लोगों ने समझौता कर लिया था।
पिता का आरोप है कि रविवार शाम छह बजे अंजली की ससुराल के लोगों ने एक राय होकर पिटाई की और फिर उसे फंदे पर लटका कर मार दिया। इधर, मान सिंह ने बताया कि वह रविवार शाम सब्जी लेने गया था। लौट आया तो अंजलि का शव फंदे से लटका मिला। अंजलि आठ माह की गर्भवती थी। अंजली का चार वर्ष का एक पुत्र अभिलाष है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि मायके के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें