फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: धोखाधड़ी से रकम हड़पने के मामले में आठ व्यापारी नामजद

Tue, 22 Apr 2025 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। गल्ला मंडी के एक व्यापारी से गत वर्ष चावल के लाखों रुपये धोखाधड़ी से हड़प लिए जाने के मामले में पुलिस ने एसपी के निर्देश पर आठ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नवीन गल्ला मंडी परिसर में मे. साईं बाबा ट्रेडिंग कंपनी के साझीदार दिनेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि मंडी परिसर में ही कार्यरत दूसरे व्यापारी बृजेश गुप्ता ने उनका 10 लाख रुपये का 350 क्विंटल चावल गत वर्ष सात सितंबर को हरियाणा की फर्म गौतम फूड्स को भेजा था। कई बार की मांग के बाद भी रकम नहीं मिली। बाद में हरियाणा जाकर व्यापारी से मिले तो पता चला कि जिस फर्म को चावल भेजा गया, वह काफी समय पहले बिक चुकी है और उस पर उनका कोई बकाया नहीं है।
आरोप है कि रकम देने का दबाव डालने पर हरियाणा का व्यापारी रोहित गोयल अपने अन्य साथियों के साथ झगड़ा करने पर आमादा हो गया। स्थानीय व्यापारी बृजेश से शिकायत करने पर वह गाली-गलौज और अभद्रता करने लगे। पुलिस ने मोहल्ला पोटरगंज के बृजेश गुप्ता, हरियाणा के कैथल निवासी रोहित गोयल, मोहित गोयल, राम रतन, नीरू वाला, प्रवीन जिंदल, नीरज सिंगला और देवेंद्र के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें