फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सुबह आठ बजे होगी बड़े खुत्बे में ईद उल फितर की नमाज

Tue, 18 Mar 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
ईद उल फितर को लेकर ईदगाह व जामा मस्जिद कमेटी की बैठक हुई। स्रोत: कमेटी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ईद उल फितर की नमाज और ईदगाह के इंतजाम को लेकर शहर पेश इमाम हुजूर अहमद मंजरी की अध्यक्षता में ईदगाह परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें ईदगाह व कब्रिस्तान की साफ-सफाई पर चर्चा की गई। साथ ही ईद की नमाज का समय भी तय किया गया।
विज्ञापन

बड़ा खुत्बा ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 8:00 बजे, छोटा खुत्बा ईदगाह में सुबह 8:30 बजे नमाज होगी। ईदगाह गदियाना में सुबह 8:15 बजे और जामा मस्जिद में सुबह 8:15 बजे नमाज होगी। इस दौरान ईदगाह के सदर राहत अली खां, सेक्रेट्री सैय्यद कासिम रजा, आफाक अली खां, मौलाना अनीस रजा खां, हाफिज अनीस अत्तारी, हाफिज जुग्गन, नसीम खां आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें