फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ईद-उल-अजहा आज...सुबह साढ़े सात बजे होगी नमाज

विज्ञापन
कांट में कुर्बानी के लिए लाए बकरे को दिखाते जावेद खान। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा। ईद को लेकर पूरे दिन तैयारी होती रहीं। ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज को लेकर व्यवस्था शाम तक मुकम्मल कर ली गई। अंतिम दिन चने-जौ आदि खिलाकर बकरों की खातिरदारी की गई। बड़ी ईदगाह में सुबह साढ़े सात बजे नमाज होगी।
विज्ञापन

बकरीद को लेकर सुबह से तैयारियां शुरू हो गई। बाजार में आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा चहल-पहल रही। लोगों ने जरूरत का सामान खरीदा। वहीं, ईदगाह-मस्जिदों में नमाज को लेकर व्यवस्थाएं पूर्ण की गई। ईदगाहों में चूना डालकर नमाजियों के लिए सफें बना दी गई हैं। बड़ी ईदगाह में मेला भी लग गया है।
मस्जिदों के बाहर सफाई के साथ चूने का छिड़काव किया गया। दूसरी ओर बकरा बाजार भी गुलजार रहा। लोगों ने अपनी पसंद के हिसाब से बकरों को खरीदा। इसी तरह कुर्बानी स्थल भी सजा दिए गए हैं। कुर्बानीगाहों की सफाई दुरुस्त कराने के साथ ही चूने का छिड़काव कराया है।
विज्ञापन


यह है ईद की नमाज का समय
7:30 बजे बड़ा खुत्बा ईदगाह
8:00 बजे छोटा खुत्बा ईदगाह
7:45 बजे जामा मस्जिद में नमाज होगी
-
कुर्बानी के बाद अवशेष के निस्तारण के लिए गड्ढे खुदवाएं
नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा ने महानगर क्षेत्र में स्थित बड़ी ईदगाह एवं अन्य स्थलों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था को देखा। उन्हें सफाई कार्य होते मिला। निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के साथ चूना और एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जाए। फॉगिंग भी कराई जाए। जानवरों की कुर्बानी के बाद अवशेष के निस्तारण के लिए गड्ढा खुदान का कार्य भी कराया जाए। सफाई कार्य के समय यदि कहीं पर प्लास्टिक का कचरा मिले तो एकत्र कर उसका निस्तारण कराया जाए। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सुनील कुमार शाक्य भी उनके साथ रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें