फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर जीएफ कॉलेज को एक्सिलेंस अवार्ड का तोहफा

Sat, 02 Jul 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की आजादी के समय जनपद में शिक्षा की अलख जगाने वाले गांधी फैज-ए-आम कॉलेज (जीएफ पीजी कॉलेज) को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगतिशील रहने का तोहफा मिला है। महाविद्यालय को विश्व विद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नई दिल्ली ने कॉलेज विद पोटेंशियल फॉर एक्सिलेंस अवार्ड से नवाजा है। इस महत्वपूर्ण अवार्ड को हासिल करके जीएफ कॉलेज रुहेलखंड का पहला महाविद्यालय बन गया है, जिसे यह गौरव प्राप्त हुआ है। यह जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अकील अहमद ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी। प्राचार्य ने बताया कि यूजीसी ने कॉलेज विद पोटेंशियल फॉर एक्सिलेंस अवार्ड के लिए प्रदेश के कुल नौ और देश भर में 124 महाविद्यालयों का चयन किया गया, जिनमें जीएफ कॉलेज भी शामिल है। इससे पहले वर्ष 2014 में  नैक द्वारा किए गए मूल्यांकन में महाविद्यालय को 2.70 अंकों के साथ बी ग्रेड मिला था, जो एक बड़ी उपलब्धि थी। अब महाविद्यालय को यूजीसी से जो तोहफा मिला है। 
विज्ञापन

वर्तमान में महाविद्यालय में लगभग 56 कोर्स संचालित हैं। संस्थागत रूप से लगभग आठ हजार छात्र-छात्राएं कॉलेज में ज्ञानार्जन कर रहे हैं। यूजीसी में महत्वपूर्ण अवार्ड हासिल होने के बाद अब स्नातक और स्नात्कोत्तर विद्यार्थियों के लिए आधुनिक व्याख्यानकक्षों का निर्माण होगा। वहीं अकादमिक साफ्टवेयर, प्रयोगशालाओं का उच्चीकरण, लैंग्वेज लैब आदि की स्थापना भी होगी। इतना ही नहीं कॉलेज पुस्तकालय का आधुनिकीकरण, ई-जरनल्स, रिसर्च लैब की स्थापना और दुर्लभ पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं, व्यक्तित्व विकास के लिए प्रशिक्षण केंद्र तथा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से संपर्क के लिए आनलाइन जुड़ने की व्यवस्था हो सकेगी। कॉलेज में फर्नीचर और अध्ययन के लिए उपयोगी उपकरणों की उच्चस्तरीय व्यवस्था यूजीसी कराएगा। 

सेवानिवृत्त दो प्रवक्ताओं को किया सम्मानित
जीएफ कॉलेज प्राचार्य डॉ. अकील अहमद ने प्रेसवार्ता के दौरान महाविद्यालय के दो वरिष्ठ प्रवक्तताओं डॉ. अनवर मसूद और डॉ. अब्दुल वहाब को सेवानिवृत्त होने पर शॉल ओढ़ाकर और उपहार देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी की मुक्तकंठ से सराहना की। दोनों प्रवक्ताओं ने प्रबंध समिति और स्टाफ के सदस्यों से मिले सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया और जरूरत पड़ने पर सेवाएं देने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. फैयाज अहमद, पुस्तकालयाध्यक्ष सैयद अनीस अहमद, डॉ. सोहेल अख्तर नकवी, डॉ. मोहम्मद तारिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें