शाहजहांपुर। बरसात से पहले मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले के संवेदनशील गांवों में विशेष अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत 138 गांवों में दवा का छिड़काव कराने के लिए चिह्नित किया गया है। एक सप्ताह पहले शुरू हुए अभियान में 50 से ज्यादा गांवों में कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
एसीएमओ डॉ.पीपी श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने मच्छरों की संख्या नियंत्रित करने और डेंगू, मलेरिया समेत अन्य संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से टीमों का गठन किया है। ये टीमें गांव-गांव पहुंचकर नालियों, जलभराव वाले स्थानों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में दवा का छिड़काव कर रही हैं। संवाद