फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जाम से निजात दिलाने की कवायद...मैरिज लॉन संचालकों को जारी होंगे नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। मैरिज लॉन के बाहर बेतरतीब वाहनों के खड़े होने पर संचालकों को नोटिस जारी किए जाएंगे। इसी तरह डॉक्टरों से वार्ता कर पार्किंग की व्यवस्था कराने या कर्मचारी की नियुक्ति कर वाहनाें को सड़क किनारे खड़ा कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर के अधिकतर मैरिज लॉन संचालकों के पास पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इसके चलते विवाह होने पर लोग जहां-तहां वाहन खड़ा करने से जाम लग जाता है। गत दिनों झंडाकलां मोहल्ले में दो मैरिज लॉन के बाहर वाहनों के खड़े होने से बीमार महिला की कार नहीं निकलने पर हंगामे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
इसके बाद यातायात पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने मैरिज लॉन संचालकों को नोटिस देने की तैयारी कर ली है। उनसे शादियों के दौरान वाहनों को सही जगह पर खड़ा कराने और पार्किंग की व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए जाएंगे, जिससे लोगों को जाम से नहीं जूझना पड़े।
विज्ञापन

इसी तरह कच्चा कटरा से पेट्रोल पंप तक डॉक्टरों की क्लीनिक के बाहर वाहनों के खड़े होने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम होने से लोगों को काफी दुश्वारियों से जूझना पड़ता है। पहले लोग आनंदपुरम कॉलोनी से ईदगाह होते हुए निकल जाते थे, लेकिन अब लोहारों वाले चौराहा के पास पुलिया के निर्माण के कारण बड़े वाहन नहीं निकल पाने से सारा भार शहर के अंदर वाले मार्ग पर बढ़ गया है।
ऐसे में यहां पर सिपाही की तैनाती की गई है, साथ ही डॉक्टरों से वार्ता कर क्लीनिक या अस्पताल के बाहर कर्मचारी की नियुक्ति के लिए कहा गया है, जिससे वह आने वालाें की गाड़ी को उचित स्थान पर खड़ा करा सकें।

बरेली मोड़ पर ई-रिक्शों पर कसेगा शिकंजा
शहर के बरेली मोड़ पर ई-रिक्शों की वजह से लगने वाले जाम पर शिकंजा कसा जाएगा। इसके लिए बरेली मोड़ पर बेतरतीब खड़े होने वाले ई-रिक्शों को किनारे किया जाएगा। उन्हें एक लाइन में खड़ा कर सवारी भरने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके लिए यातायात पुलिस की ड्यूटी भी लगाई गई है।

वाहन खड़ा कर जाने वालों की गाड़ी क्रेन से उठवाई जाएंगी
शहर में खरीदारी करने आने वाले लोग जहां-तहां सड़क पर गाड़ी खड़ी कर बाजार चले जाते हैं। ऐसे में सड़कों पर जाम की स्थिति बन जाती है। खिरनीबाग में काकोरी केस के अमर नायक रामप्रसाद बिस्मिल पार्क के पास यही स्थिति रहती थी। यहां पर यातायात पुलिस की क्रेन खड़ी कर दी गई है। सीओ ने बताया कि पहले जागरूक करेंगे, फिर क्रेन से गाड़ी उठवाकर सीज कर देंगे।

मैरिज लॉन संचालकों को नोटिस जारी किए जाएंगे। इसी तरह डॉक्टरों से वार्ता कर पार्किंग के लिए कर्मचारी नियुक्त कराएंगे, जिससे जाम की समस्या को खत्म किया जा सके।
विज्ञापन

-संजय कुमार, सीओ यातायात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें