खुटार में बालि वध का मंचन
खुटार क्षेत्र के रामलीला मेले में रविवार को श्रीराम और सुग्रीव मित्रता तथा बालि वध की लीला का मंचन किया गया। भगवान राम और लक्ष्मण माता सीता की खोज करते हुए रिष्यमूक पर्वत पर पहुंचते हैं। यहां सुग्रीव बालि के डर से छिप कर रह रहे हैं।
सुग्रीव के कहने पर भगवान हनुमान ब्राह्मण के वेश में भगवान राम से मिलकर उनका परिचय पूछते हैं और इसके बाद सुग्रीव से मिलवाते हैं। सुग्रीव बताते हैं कि उनके भाई ने गलतफहमी के चलते राजपाट और पत्नी को छीन लिया है। भगवान राम सुग्रीव को बालि से युद्ध करने भेजते हैं और छिपकर बाण मारकर बालि का वध कर देते हैं।