फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परीक्षाएं कल से, तैयारियां पूरी

Sun, 08 Mar 2015 12:11 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षाएं नौ मार्च से आरंभ हो रही हैं। इस बार जिले में इक्का-दुक्का कॉलेज छोड़कर अधिकांश महाविद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहला पेपर बीकॉम और बीए अरेबिक तथा उर्दू का होगा। केंद्रों पर परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

होली संडे के बाद विश्वविद्यालय परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। परीक्षा की तैयारियों में जुटे छात्र-छात्राएं होली के हुड़दंग में उस तरह नहीं शामिल हुए, जैसे वह सोचते थे। परंपरा का निर्वहन करने के बाद वह पढ़ाई में जुटे रहे। उधर, परीक्षा की तैयारियां केंद्रों पर चलती रहीं। एसएस कॉलेज में प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र, जीएफ कॉलेज में प्राचार्य डॉ. अकील अहमद और आर्य महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. रानी त्रिपाठी, सत्यपाल सिंह महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. अजीजुर्रहमान ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। रविवार को कक्षवार सीटिंग प्लान चस्पा करा दिया जाएगा।
तीन पालियों में होने वाली परीक्षा के पहले दिन बीकॉम, बीए उर्दू और अरेबिक जैसे विषय शामिल किए गए हैं। एसएस कॉलेज में सन इंस्टीट्यूट और जीएफ में एक आेंकार डिग्री कॉलेज शाहबाजनगर का केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें