फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पठन-पाठन को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ें शिक्षक’

Fri, 29 Jul 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
‘पठन-पाठन को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ें शिक्षक’ 
विज्ञापन
निरीक्षण में राजकीय इंटर कॉलेज कांट में मिलीं अव्यवस्थाओं और अनियमितताओं को डीआईओएस ने गंभीरता से लिया। सीमित संसाधनों और स्टाफ के बीच पठन-पाठन कैसे गुणवत्तापरक बनाया जाए, इसके लिए उन्होंने शुक्रवार को सभी राजकीय कॉलेजों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों की बैठक ली। 
विज्ञापन

जीआईसी में हुई बैठक में डीआईओएस डॉ. केएल वर्मा ने शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए, जिस पर प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने उनसे अपनी समस्याएं बताते हुए उनका समाधान निकालने का आग्रह किया। डीआईओएस ने कहा कि राजकीय कॉलेजों के शिक्षक अपनी मान-प्रतिष्ठा को पहले जैसा कायम करने के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करें। शिक्षकों की कमी जरूर है, लेकिन मन में जोश और उत्साह कम नहीं होना चाहिए। इस बीच उन्होंने शिक्षण संबंधी मार्ग दर्शन भी किया। 
मेजबान कॉलेज के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह के संचालन में हुई बैठक में चांदापुर के प्रधानाचार्य सतीश कुमार, कलान के प्रधानाचार्य रामपाल सिंह, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य वंदना यादव, सादिकपुर के प्रधानाचार्य ज्ञानेश वाजपेयी, शाहबाजनगर के प्रधानाचार्य महेंद्र प्रताप आदि ने सुझाव रखे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में राजकीय कॉलेजों के प्रधानाचार्य और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

कन्या विद्याधन संबंधी बैठक आज
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधीन समस्त इंटर कॉलेजों, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से संचालित स्कूल-कॉलेजों के प्रधानाचार्यों की बैठक शनिवार को अपरान्ह दो बजे राजकीय इंटर कॉलेज में होगी। डीआईओएस डॉ. केएल वर्मा ने बताया कि बैठक में कन्या विद्याधन संबंधी जानकारी और छात्राओं की सूची उपलब्ध कराई जाएगी, इसलिए सभी प्रधानाचार्य समय से स्वयं उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें