फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती : 156 सहायक शिक्षक मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में 69 हजार शिक्षक भर्ती में अवशेष पदों के लिए दूसरे दिन भी काउंसिलिंग का काम चला। पहले दिन शेष रहे अभ्यर्थी मंगलवार को दूसरे दिन काउंसिलिंग कराने के लिए पहुंचे। इस तरह से कुल 156 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग पूूरी हो गई। जिन अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराई गई है उन्हें अब नियुक्ति पत्र मिलने का इंतजार है, जिसके लिए अभी कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। नियुक्ति पत्र के बाद में ही विद्यालयों का आवंटन शासन के निर्देश के बाद हो सकेगा।
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तीसरे चरण में जिले के कुल 156 पदों के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। काउंसिलिंग शुरू होने से नवनियुक्त शिक्षकों के चेहरे चमक उठे। भर्ती को लेकर लंबे समय से अटकलबाजी चल रहीं थीं। मंगलवार को दूसरे दिन काउंसिलिंग के लिए शेष अभ्यर्थियों को बुलाया गया। इसके बावजूद जो अभ्यर्थी काउंसिलिंग कराने नहीं पहुंचे, उन्हें अगला समय कब दिया जाएगा, इसको लेकर फिलहाल कोई दिशा निर्देश नहीं हैं।
बीएसए शौकीन सिंह यादव ने बताया कि 156 सहायक शिक्षक जिले को मिले हैं, जिनकी काउंसिलिंग दोनों दिनों में कराई गई है। पहले दिन 129 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई थी, अवशेष अभ्यर्थी मंगलवार को काउंसिलिंग कराने आए। उनमें पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं। बताया कि अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण के लिए दिशा निर्देश अलग से प्राप्त होंगे। जब तक विद्यालय का आवंटन नहीं होगा, तब तक नवनियुक्त शिक्षकों की तैनाती बीएसए कार्यालय में रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के निर्देश आने के बाद ही विद्यालयों का आवंटन सुनिश्चित होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें