शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज में परीक्षा देते परीक्षर्थी । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। पं. राम प्रसाद बिस्मिल स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में शुक्रवार को एमबीबीएस के वर्ष 2019-20 के छात्रों की परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा के पूर्व एमबीबीएस वर्ष 20-21 के विद्यार्थियों ने परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं को टीका लगाकर एवं मिष्ठान खिला कर पुष्पवर्षा कर शुभकामना दी।
डॉ. अभय कुमार ने नए छात्रों के किए गए प्रयास की बहुत सराहना की एवं परीक्षार्थियों को आशीर्वाद दिया। परीक्षा के दौरान चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के आब्जर्वर, उप-प्राचार्य डॉ. नीरा, एग्जामिनेशन कंट्रोलर डॉ. एसके वर्मा एवं वरिष्ठ संकाय सदस्य उपस्थित रहे। परीक्षा में छात्रों को दो अलग कक्षों में 50 -50 की संख्या में विभाजित कर बैठाए गए। इसमें अन्वेषक की भूमिका डॉ. पूजा त्रिपाठी पांडेय, डॉ. देवल, डॉ. निधीश, डॉ. आशीष एवं डॉ. श्वेता ने निभाई। संवाद