फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों से नहीं जुड़ पा रहे कैमरे, कैसे होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परीक्षा केंद्रों के कैमरे कंट्रोल रूम से नहीं जुड़ पा रहे हैं। ऐसे में परीक्षा के दौरान निगरानी में दिक्कत होगी। इसको देखते हुए मंगलवार को डीआईओएसय ने कई स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाएं देखने के साथ ही परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को जीआईसी में स्थापित कंट्रोल रूम से जोड़ने में आ रही दिक्कतें तत्काल दूर कराने के निर्देश प्रधानाचार्यों को दिए।
विज्ञापन

डीआईओएस पंकज पांडेय ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक दीक्षित, सुभद्रा देवी महेश चंद्र इंटर कॉलेज हमजापुर, विलासो देवी इंटर कॉलेज बलेली, लाला हरीराम इंटर कॉलेज, जैन बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और विद्योत्तमा मेमोरियल इंटर कॉलेज खुदागंज आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे, राउटर, ब्रॉडबैंड के अलावा फर्नीचर, बाउंड्रीवॉल, बिजली कनेक्शन आदि को देखा। डीआईओएस ने कहा कि स्कूलों के सीसीटीवी कैमरे राजकीय इंटर कॉलेज के कंट्रोल रूम से जुड़ नहीं रहे हैं, इसको दुरुस्त कराया जाए। इसके बाद डीआईओएस ने बेसिक के उच्च प्राथमिक विद्यालय बरी लालपुर का भी निरीक्षण किया और एमडीएम की गुणवत्ता परखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें