जलालाबाद के ग्राम मालूपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को स्म
जलालाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई के कार्यकर्ताओं की ओर से ग्राम मालुपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में डॉ.भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर मेधावी बच्चों को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी मे अभाविप के पूर्व जिला संयोजक संजय गुप्ता ने कहा कि हम सभी को शिक्षा के प्रति जागरूक होना चाहिए। यही अधिकारों को पाने का रास्ता दिखाती है। उन्होंने कहा था कि शिक्षा से ही व्यक्ति आत्मनिर्भर बनता है। बिपिन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए कार्यक्रम में संयोजक जितेंद्र पाल, जिला मीडिया संयोजक जय श्रीवास्तव, तहसील संयोजक सुजल गुप्ता, नगर सहमंत्री बाबू टाटा आदि मौजूद रहे। संवाद