फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में अगले माह से शुरू होगी ईको जांच

Mon, 19 May 2025 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में लगी ईको जांच मशीन। संवाद 
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में हृदय रोगियों को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। यहां गंभीर मरीजों की ईको जांच जून में शुरू हो जाएगी। इससे मरीजों को अब प्राइवेट अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, ईको की जांच से हृदय रोगों के शुरुआती लक्षणों का समय पर पता लग सकता है। जांच से हृदय की संरचना, आकार, हृदय के चारों कक्षों की माप, वाल्व व पंपिंग क्षमता का परीक्षण किया जा सकेगा और इलाज में सहयोग मिलेगा। इस महत्वपूर्ण सुविधा को शुरू करने के लिए लंबे समय से प्रयास हो रहे थे।
खासतौर पर ठंड में राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। ईको जांच होने से बीमारी की गंभीरता का अंदाजा चिकित्सक को हो सकेगा। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. राजेश कुमार ने बताया कि ईको मशीन मिल गई है। इसकी कीमत नौ लाख से अधिक है। एक्सपर्ट भी मौजूद हैं। जल्द ही ईको जांच शुरू हो जाएगी। सरकारी फीस पर मरीजों की ईको जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें