फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दवा लेकर घर लौट रही महिला के कानों से कुंडल नोंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। थाना क्षेत्र के गांव उस्मानपुर निवासी रामसेवक उर्फ बड़े की पत्नी कमला देवी से मंगलवार की शाम करीब छह बजे बाइक से आए दो युवकों ने कानों से कुंडल नोंच लिए।
विज्ञापन

कमला देवी के अनुसार, बीमार होने के कारण वह दवाई लेकर घर लौट रहीं थीं। रास्ते में नहर पुलिया के पास कुछ देर के लिए रुककर आराम करने लगीं। तभी पीछे से लाल रंग की बाइक पर दो युवक आए। एक युवक ने पीछे से उन्हें पकड़ लिया और कानों से कुंडल नोंच लिए। साथ ही पहले से स्टार्ट बाइक पर बैठकर दोनों भाग गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। मामले में थाने में तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। थाने में भी सूचना नहीं आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें