फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन एवं आपराधिक सत्यापन की कार्रवाई शुरू

विज्ञापन
ई-रिक्शा चालकों को जानकारी देते सीओ यातायात। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में सुगम यातायात व्यवस्था के लिए मंगलवार को ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन एवं आपराधिक सत्यापन की कार्रवाई का यातायात कार्यालय में शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

सीओ यातायात शुभम वर्मा ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य ई-रिक्शा चालकों का आपराधिक सत्यापन कराया जाना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाले चालकों, बिना रजिस्ट्रेशन वाले ई-रिक्शाओं को प्रतिबंधित करना है। सीओ ने बताया कि रजिस्ट्रेशन एवं सत्यापन प्रक्रिया के लिए ई-रिक्शा चालक का आधार-कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, फोटो व ई-रिक्शा की रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट चाहिए। प्रक्रिया 27 मई से पांच जून तक चलेगी। इस प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद ई-रिक्शों को रूट नंबर प्रदान कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें