फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, कई श्रद्धालु घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जैतीपुर। पुवायां-दातागंज स्टेट हाईवे पर नौगवां गोविंदपुर गांव के बालाजी मंदिर के पास आगे चल रहे रहे वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में एक ट्रक की खैरपुर की ओर से आ रहे ई-रिक्शा में टक्कर लग गई। हादसे में ई-रिक्शा से गंगा स्नान के लिए जा रहे कई श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे में ई-रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने सभी घायलों को बाहर निकाला। बाद में एंबुलेंस से सभी घायल एक निजी अस्पताल भेज दिए गए। संवाद
विज्ञापन

-
गंगा स्नान को जा रहे आठ श्रद्धालु हादसे में घायल
अल्हागंज। बरेली–फर्रुखाबाद हाईवे पर बुधवार तड़के हुल्लापुर चौराहा से पहले फर्रुखाबाद की ओर जा रहा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में ई-रिक्शा पर बैठकर गंगा स्नान करने घटिया घाट जा रहे आठ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। घायलों में नगर के बगिया मोहल्ला निवासी सुआ लाल, समर पाल की पत्नी लक्ष्मी और तुलसीराम की पत्नी राजवती को गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायलाें को सीएचसी से राजकीय मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें