फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur Accident: सीतापुर हाईवे पर डीसीएम से ई-रिक्शे में लगी टक्कर, मची चीख-पुकार, आठ लोग हुए घायल

Fri, 19 Jun 2026 01:53 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
विज्ञापन
Shahjahanpur Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के सीतापुर मार्ग पर टेढ़ी पुलिया चौकी गुर्री के पास डीसीएम से ई-रिक्शे में टक्कर लग गई। हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

विज्ञापन


लखीमपुर खीरी जिले के थाना उचौलिया के ग्राम नई बस्ती के आठ लोग रोजा के कटिया कम्मू में रिश्तेदारी में आ रहे थे और वापसी कर रहे थे। सुबह करीब साढ़े दस बजे सीतापुर रोड पर टेढ़ी पुलिया चौकी के पास डीसीएम से ई-रिक्शे में टक्कर लग गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और खून से लथपथ सड़क पर पड़े घायलों को एंबुलेंस के जरिये राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। 

पुलिस के अनुसार, हादसे में 11 वर्षीय अनुराग, दो वर्षीय अंश, 26 वर्षीय पम्मी व उनका डेढ़ साल का बेटा, 35 वर्षीय सूरज, 65 वर्षीय मेघावती, 28 वर्षीय बबली और चार वर्षीय सुरजीत घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें