फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो-पार्किंग जोन में होगा ई-चालान

Sun, 07 Jun 2015 08:21 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन पर नो-पार्किंग जोन में बाइक, कार या अन्य वाहन खड़ा करने वालों को अब खासी मुसीबत झेलनी होगी। नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर ई-चालान किया जाएगा। वाहन स्वामी से तुरंत जुर्माना वसूलने के बजाय नोटिस घर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के निरीक्षण पर आए जीआरपी के एसपी आनंद कुलकर्णी को स्टेशन परिसर में नो-पार्किंग जोन में बेतरतीब वाहन खड़े दिखे। इनपर लगाम कसने के लिए एसपी ने पूर्व में थाना प्रभारियों को स्टेशन परिसर को खुला एवं साफ रखने के लिए कानपुर, लखनऊ, बनारस, इलाहाबाद आदि स्टेशन की तरह नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों का ई-चालान करने के निर्देश दिए थे।
इन पर गुरुवार से अमल शुरू हो जाएगा। जीआरपी को ई-चालान करने के लिए एक एंड्रॉयड मोबाइल दिया गया है। इसके साथ स्टेशन परिसर में नो-पार्किंग जोन के बोर्ड भी लगाए जाएंगे, जिससे लोगों को पता रहे कि इस क्षेत्र में वाहनों की पार्किंग करना प्रतिबंधित है। इसके बाद भी नो-पार्किंग जोन में वाहन पार्क करने वालों का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन


ऐसा किया जाएगा ई-चालान
नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर वाहन का इलेक्ट्रॉनिक चालान किया जाएगा। नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहन की मोबाइल से नंबर प्लेट समेत फोटो ली जाएगी। दो फोटो यह दर्शाने को ली जाएंगी कि वाहन वाकई में नो-पार्किंग एरिया में खड़ा है। यह फोटो और वाहन की डिटेल मैसेज के जरिए लखनऊ मुख्यालय के सेंट्रल कंप्यूटर पर सेंड की जाएगी। वहां से वाहन चालक के नाम चालान का नोटिस उसके घर के पते पर भेज दिया जाएगा। इसके बाद वाहन स्वामी को कोर्ट में जुर्माना भरना होगा और वही प्रक्रिया अपनानी होगी जो सामान्य चालान पर होती है।

दो कांस्टेबिलों को दिया गया प्रशिक्षण
स्टेशन परिसर में वाहनों का ई-चालान करने के लिए जीआरपी थाना के दो कांस्टेबिलों को प्रशिक्षण दिया गया है। कांस्टेबिल अरुण कुमार और पारस कुमार लखनऊ से दो दिवसीय प्रशिक्षण लेकर आ गए हैं। जल्द ही स्टेशन पर ई-चालान की व्यवस्था शुरू करवा दी जाएगी।

बृहस्पतिवार से शुरू होगा ई-चालान
जीआरपी थाना प्रभारी जयशंकर सिंह का कहना है कि जीआरपी के लखनऊ अनुभाग के एसपी से मिले निर्देशानुसार स्टेशन पर ई-चालान की प्रक्रिया शुरू की जानी है। शहर के रेलवे स्टेशन पर यह प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए दो कांस्टेबिल प्रशिक्षित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें