फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वसंतोत्सव में अभ्यासियों ने एकात्म भाव से की साधना

विज्ञापन
श्री रामचंद्र मिशन आश्रम में ध्यान साधना करते साधक। स्रोत:  मिशन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। श्रीरामचंद्र मिशन आश्रम में वसंतोत्सव-2026 के चौथे चरण के तीसरे दिन अभ्यासियों ने एकात्म भाव से ध्यान साधना कर विश्व शांति व मानव कल्याण की कामना की। देश-विदेश से आए अभ्यासियों ने ध्यान साधना की। इस बीच केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद और महापौर अर्चना वर्मा ने कमलेश डी. पटेल दाजी से मुलाकात की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मिशन के अध्यक्ष व हार्टफुलनेस मेडिटेशन के वैश्विक मार्गदर्शक कमलेश डी. पटेल दाजी ने हजारों अभ्यासियों को ध्यान साधना कराई। दाजी ने साधकों को प्रेम, करुणा और सेवा की भावना विकसित करने का संदेश दिया। ध्यान सत्र में ददरौल, कांट, भावलखेड़ा और सिंधौली विकासखंडों के लगभग 100 से अधिक ग्राम प्रधान शामिल हुए और ध्यान साधना की।
मिशन के सचिव उमाशंकर वाजपेयी, कान्हा आश्रम प्रबंधक विनीत राणावत, एके गर्ग, राज गोपाल अग्रवाल, श्रीगोपाल अग्रवाल, सुयश सिन्हा, कृष्णा भारद्वाज, ममता सिंह, उमेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इस बीच केंद्रीय मंत्री और पीलीभीत के सांसद जितिन प्रसाद ने आश्रम पहुंच कर दाजी से मुलाकात की।
विज्ञापन

उन्होंने रामचंद्र मिशन की बारे में विस्तार से जानकारी ली। दाजी ने शाहजहांपुर आश्रम की पचास वर्षों की यात्रा का फोटो संकलन मंत्री को भेंट किया। उनके साथ मिशन के संयुक्त सचिव अर्जुन अग्रवाल, संजय सहगल, भूपेंद्र सिंह, माधोगोपाल अग्रवाल मौजूद रहे। महापौर अर्चना वर्मा ने भी दाजी से मुलाकात की और सामूहिक ध्यान सत्र में ध्यान साधना की।

श्री रामचंद्र मिशन आश्रम में ध्यान साधना करते साधक। स्रोत:  मिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें