फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जांच में सीवीओ को सूखा चारा खाते मिले पशु

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। सीवीओ डाॅ. राजेंद्र प्रताप ने शुक्रवार को महालिया वीरान की बृहद अस्थायी गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया। सीवीओ ने डीएम को भेजी रिपोर्ट में तीन पशुओं की मौत की बात लिखी है। उनका कहना है कि पशु भी सूखा चारा खा रहे थे।
विज्ञापन

महोलिया वीरान गोआश्रय स्थल में 24 घंटों में छह पशुओं की मौत हो जाने की शिकायत हिंदू युवा संगठन (अ) के पदाधिकारियों ने डीएम से की थी। डीएम के निर्देश पर बीडीओ ने गोआश्रय स्थल पहुंचकर जांच की। डीएम ने सीवीओ को मामले की जांच करने रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे।
ग्राम विकास अधिकारी, बीडीओ और सीवीओ ने अपनी जांच रिपाेर्ट में तीन पशुओं के मरने की बात मानी है। शुक्रवार को सीवीओ भी जांच करने महालिया वीरान पहुंचे। सीवीओ ने रिपोर्ट में लिखा है कि गोआश्रय स्थल संचालक ने पशुओं को हरा चारा नहीं दिया है।
विज्ञापन

सीवीओ ने निर्देश दिए हैं कि गोवंश की चरनी खाली नहीं रहनी चाहिए। बीडीओ ने रिपोर्ट में लिखा है कि जेसीबी आने में देरी से गोरक्षकों ने पशुओं की मौत की खबर को वायरल कर दिया। सीवीओ ने गोआश्रय स्थल में कार्यरत आठ गोपालकों की राेस्टर से ड्यूटी लगाने के निर्देश भी दिए हैं।

गोआश्रय स्थल में जाना है तो पहले लेनी होगी अनुमति
-महोलिया वीरान गोआश्रय स्थल में पशुओं की ठीक से देखरेख न होने की जानकारी बाहर तक न पहुंच सके, इसलिए गेट पर एक फरमान लिखवाया गया है। लिखा है कि वृहद गोआश्रय स्थल में किसी अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश पूर्णतया वर्जित है। सक्षम अधिकारी से अनुमति पत्र दिखाना अनिवार्य है। साफ है कि गोआश्रय स्थल के अंदर पहुंचने से व्यवस्थाओं की पोल न खुले, इस कारण प्रवेश ही बंद कर दिया गया है।


हिंदू युवा संगठन ने सौंपा ज्ञापन

खुटार। शुक्रवार को हिंदू युवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष अवनीश मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीओ पंचायत को सौंपा। ज्ञापन में महोलिया वीरान और सिहुरा खुर्द कलां की गोआश्रय स्थल में गोवंश के चारा, पानी की व्यवस्था कराने, बीमार गोवंश का समय से इलाज कराने, लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करने, गांव रसवां कलां की गोआश्रय स्थल में पशु रखे जाने, नगर पंचायत खुटार की डंपिंग ग्राउंड में बनाई गोआश्रय स्थल में पशु रखवाने की मांग की गई है। ज्ञापन देने के समय संगठन मंत्री कमल दीक्षित, साहिल गर्ग, शोभित तिवारी, राज शुक्ला, राज सक्सेना सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें